फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कास्मेटिक की दुकान में हजारों की चोरी

कास्मेटिक की दुकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन
कास्मेटिक की दुकान में हजारों की चोरी
आरएस पुरा। मुख्य बाजार में कास्मेटिक दुकान से चोर नोटों की माला समेत नकदी ले उड़े। चोरी का पता रविवार सुबह पास रहने वाले लोगों ने दुकान दरवाजा टूटा होने पर चला। इस बारे में दुकान के मालिक नीरज अरोड़ा को जानकारी दी गई। उन्होंने जब दुकान खोली तो पाया कि दुकान से 30 हजार रुपये के नोटों की माला व दराज में रखे 20 हजार रुपये गायब हैं। दुकान की भीतर लगे सीसीटीवी देखने पर पता चला कि चोर ने सफेद रंग के कपडे़ पहने होने के साथ टोपी पहन रखी है। नीरज ने बताया कि चोर छत के रास्ते अंदर घुसे हैं। उन्होंने चोरी की सूचना थाने में दी। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि दो माह में बाजार में यह तीसरी चोरी है। पुलिस पहले हुई चोरियों का सुराग नही लगा पाई है। उन्होंने एसडीएम से रात में गश्त कराए जाने की मांग की ताकि चोरों को काबू किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed