फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गाय को वाहन से लगी टक्कर, बवाल

गाय को वाहन से लगी टक्कर, बवाल

Mon, 26 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
गाय को वाहन से लगी टक्कर, बवाल
जम्मू। बाग-ए-बहु थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कासिम नगर में रविवार की रात को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय बुरी तरह जख्मी हो गई। टक्कर मारने वाला मौके से फरार हो गया। इस घटना के विरोध में देर रात तक बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कासिम नगर में तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक गाय को टक्कर मार दी, जिससे गाय की हालत नाजुक हो गई। गाय की स्थिति देख स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। तुरंत सड़क को जाम कर यातायात रोक दिया और आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति तनाव पूर्ण हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर बाग-ए-बहु थाना के एसएचओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। उचित कार्रवाई की जाएगी। काफी देर के बाद लोग माने और सड़क से जाम हटाया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed