फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   12 lakh fraud for railway job

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे

Wed, 15 Jul 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 15 Jul 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
12 lakh fraud for railway job

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोर्ट में की है। इसके बाद कोर्ट ने मामले को क्राइम ब्रांच के हवाले करते हुए जांच करने के लिए कहा है। क्राइम ब्रांच ने इसकी पुष्टि की है। कुछ ही दिन में जांच शुरू कर दी जाएगी। छन्नी कमाला, जम्मू की मट्टू कालोनी के रहने वाले इमरान खान ने स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट इलेक्ट्रिसिटी जम्मू में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि त्रिकुटा नगर के रहने वाले विशाल मस्की, सरोर बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले विकास कश्यप और पश्चिम बंगाल के खरगपुर डीआरएम कार्यालय में तैनात रेलवे के कर्मी जाना बाई ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे किश्तों में कभी एक लाख, कभी डेढ़ लाख करते-करते 12 लाख रुपये लिए। इसके बाद सी श्रेणी की नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र उसे थमा दिया। जब जांच की गई तो सब कुछ फर्जी निकला। 11 जुलाई को सब जज ने एसएसपी जम्मू क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच करने के लिए बोला। एसएसपी क्राइम ब्रांच मुबस्सर लतीफी ने बताया कि कोर्ट की तरफ से इसकी शिकायत आई हुई है। अभी इस मामले की जांच शुरू नहीं की गई है। बहुत जल्द इसकी जांच शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed