{"_id":"5cdb29c3bdec2207315b5da8","slug":"11557866947-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय वाहन में लगी आग की गुत्थी नहीं सुलझी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। नगर पालिका को स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो वाहन उपलब्ध कराए गए थे। जो शौचालय से लैस हैं। ऐसे में सोमवार की शाम एक वाहन को आग लग गई। नगर पालिका के अधिकारियों ने थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन अभी तक पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में विफल रही है। नगर पालिका चेयरमैन पवन कोहली ने बताया कि एक वाहन की कीमत पांच लाख रुपये है। उसमें न तो पेट्रोल है और न ही शार्ट सर्किट कारण हो सकता है। वहां पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के बारे में भी पुलिस को कहा है। गौरतलब है कि गत माह भी कस्बे के बार्डर मार्ग पर चोरों ने एक रात में दो दुकानों के शटर तोड़ कर हजारों का माल चुरा लिया था, लेकिन आज तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। एक बार फिर से आगजनी की घटना से लोगों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।