{"_id":"5c47763fbdec224a611c07f2","slug":"11548187199-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक दुर्धटना मे दो की मौत,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखनूर। कसबे में राजोरी रोड पर सोमवार की रात को एक कार की अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। उनका इलाज जीएमसी में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को राजोरी रोड के गांव वगनाटी के पास जम्मू से राजोरी की ओर जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन से भीषण टक्कर हो गई, जिससे कार चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहा एक रहगीर भी इस हादसे का शिकार हो गया। चारों को लोगों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने बिक्रम कुमार (35) पुत्र केबल कुमार निवासी ढंगारी राजोरी और गुलशन कुमार (32) पुत्र साम पाल निवासी राजोरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य पवन कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी राजोरी और राहगीर सेठी कुमार निवासी रधान अखनूर को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है कि कार की किस वाहन से टक्कर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।