फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुलिस थाना परिसर में पुराना शैल किया निशर्किय

पुलिस थाना परिसर में पुराना शैल किया निशर्किय

Fri, 26 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना परिसर में पुराना शैल किया निशर्किय
दोमाना। सुबह सवेरे कानाचक्क में हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया, जिसके चलते आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। एक बार तो लोगों ने सोचा की पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू कर दी है, लेकिन बाद में पता चला कि क्षेत्र में कहीं पड़े पुराने मोर्टार के गोलों को सीमा सुरक्षा बल ने निष्क्रिय किया है।
विज्ञापन

एक मोर्टार शैल पुलिस स्टेशन परिसर में और दो शामचक्क गांव में खेतों में पड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार कानाचक्क पुलिस स्टेशन परिसर में साफ सफाई का काम चल रहा था। परिसर में उगी झाड़ियों को साफ करते वक्त एक पुराना मोर्टार शैल मिला था। इसकी सूचना पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल को दी। वीरवार की सुबह सीमा सुरक्षा बल के बंब निरोधक दस्ते ने इस मोर्टार शैल को निष्क्रिय कर दिया। इसके अलावा इसी साल जनवरी में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई थी। उस समय गोले शामाचक्क के खेतों में गिरे थे। जमीन में धंस जाने के कारण उस समय पता नहीं चला। अब पता चला कि हरदयाल सिंह और संजोगिता देवी के खेतों में मोर्टार के शैल पड़े हैं। इस सूचना पर बीएसएफ ने उसे निष्क्रिय किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनवरी में पाकिस्तान द्वारा दागे गये गोलों के खेतों में गिरने की जानकारी स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दी गई थी, उस समय इन गोलों को किसी कारण से निष्क्रिय नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed