{"_id":"5ab9ceb34f1c1b3d1a8b5923","slug":"11522126515-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईडी की खबर
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने शुक्रवार को नानक नगर में एक व्यापारी के घर में छापा मारा। उसके बाद देर शाम को उसके अखनूर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर भी जांच पड़ताल की। विभाग ने लाखों रुपये तथा अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। जोकि जमीन से जुड़े हैं। इस व्यापारी को ईडी की तरफ से वर्ष 2014 में दर्ज किए गए मामले के बाद हिरासत में लिया गया है। उस मामले की जांच के दौरान व्यापारी की मिलीभगत की बात सामने आई थी, जिसके बाद अब उसके घर में छापा मारा गया है।
ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे नानक नगर स्थित कारोबारी के घर में छापामार कार्रवाई की। टीम ने घर में बैंक व संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। उसके बाद पैसों तथा दस्तावेज को जब्त कर लिया गया। बताया गया है कि वर्ष 2014 में ईडी की तरफ से मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था। मामला हरपाल दत्ता के खिलाफ दर्ज हुआ था, लेकिन वह भाग गया था। बताया गया है कि वह कहीं बाहर गया जिस कारण ईडी के हाथ नहीं आया। इस मामले की जांच के दौरान अब ईडी को पता चला कि व्यापारी के साथ लेनदेन किया है। उसने जमीन को करोड़ों में खरीदा है, जिस पैसे का हिसाब नहीं है। उसके बाद टीम ने पूरे सबूत जमा किए और शुक्रवार को व्यापारी के घर में छापा मारा। घर के छापे के दौरान टीम को ओर काफी सबूत मिल गए। उसके बाद व्यापारी को हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार शाम को सबूतों को जमा करने के लिए पंप पर भी छापा मारा गया, जिसमें काफी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अब टीम जांच करने में बाद ही बाकी मामले के बारे में जानकारी देगी।