फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हादसे में दस की मौत, 32 घायल

हादसे में दस की मौत, 32 घायल

विज्ञापन
हादसे में दस की मौत, 32 घायल
उधमपुर/मजालता/किश्तवाड़। अलग-अलग स्थानों पर दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा उधमपुर जिला के मजालता थाना क्षेत्र के चनेड़ गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे हुआ। बताया जाता है कि जम्मू से सुरईंसर के रास्ते श्रीनगर की तरफ जा रही बस (जेके02बीआर-5503) जैसे ही चनेड़ इलाके में पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर मजालता पुलिस की टीम पहुंची। मजालता, मानसर पीएसी से एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाने के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि पांच यात्रियों की मौत चुकी थी। एक यात्री ने जीएमसी ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में 30 यात्री गंभीर घायल हुए हैं, जो कश्मीर के रहने वाले हैं। सभी जीएमसी में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जम्मू से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते जाने की अनुमति न मिलने पर चालक ने बस को सुरईंसर के रास्ते श्रीनगर की तरफ ले जाने का प्रयास किया। चालक को बस को लेकर उधमपुर पहुंचना था और सुबह उधमपुर से कश्मीर की तरफ रवाना होना था, लेकिन उधमपुर पहुंचने से पहले ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किश्तवाड़ जिले में सुबह करीब पौनी दस बजे वैन (जेके02एके 2903) डेडपेठ से कुछन इलाके की ओर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन के परखच्चे उड़े गए। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। हादसे का कारण मार्ग पर फिसलन बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed