फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   लूट की घटना में शामिल तीन आरोपी दबोचे

लूट की घटना में शामिल तीन आरोपी दबोचे

Thu, 02 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटना में शामिल तीन आरोपी दबोचे
जम्मू। बाहु प्लाजा स्थित सूचना विभाग के कार्यालय के सामने एक साल पहले 18 लाख रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वह पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिसके दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने वह बाइक भी बरामद की है, जिससे आरोपी फरार हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक साल पहले एक निजी कंपनी के कुछ लोग कैश जमा कराने जा रहे थे। तब बाहु प्लाजा स्थित सूचना विभाग के कार्यालय के सामने डिग्याना निवासी देवेंद्र सिंह, अजीत नगर तालाब तिल्लो निवासी गगनदीप सिंह और संजय नगर निवासी मनमोहन सिंह ने उनकी गाड़ी को घेर कर पिस्तौल की नोक पर 18 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले पुलिस तब से इनकी तलाश कर रही थी। अब गांधी नगर पुलिस को इन्हें पकड़ने में सफलता मिली है। पूछताछ में इन तीनों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्तौल, गोलियां, लूट में शामिल बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन


मासूम के अपहरण और हत्या में संलिप्त रहे हैं दो आरोपी
पुलिस ने बताया कि 2010 में नई बस्ती के रहने वाले मासूम शालीन गुप्ता के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में देवेंद्र सिंह और गगनदीप सिंह आरोपी थे। पांच साल के ट्रायल के बाद आरोपियों ने कोर्ट में अपने नाबालिग होने का चालान पेश किया और जमानत पर छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed