फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Man defrauded of 1.14 lakh online; FIR registered.

Haridwar News: व्यक्ति से 1.14 लाख की ऑनलाइन ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Man defrauded of 1.14 lakh online; FIR registered.
-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने जाल में फंसाकर रखकर 1,14,498 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, धीरवाली निवासी व्यक्ति ने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि इसी महीने किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे सम्पर्क साधा और फिर उन्हें जाल में फंसा लिया। इसके बाद उनसे जानकारी हासिल कर बैंक खाते से अलग अलग बारी में 1,14,498 रुपये की धनराशि साफ कर दी।
विज्ञापन

उस वक्त उन्हें पता नहीं चला, लेकिन बाद में उन्हें साइबर ठगी का शिकार होने का पता चला। इसके बाद साइबर थाना देहरादून में शिकायत दर्ज कराई। ई-जीरो एफआईआर कोतवाली ज्वालापुर ट्रांसफर की गई। इसके बाद पुलिस ने नौ अक्तूबर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

सिडकुल में व्यक्ति से 1.42 लाख की ठगी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के सलेमपुर महदूद निवासी एक व्यक्ति से 1,42,564 रुपये की ठगी कर दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नेहरू कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन धमकाकर डराया और धोखे में रखकर 1,42,564 रुपये की धनराशि हड़प ली। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed