11 वर्षीय बच्ची का सिर धड़ से उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुंछ के मेंढर कसबे के डेराना गांव में रविवार को एक ग्यारह वर्षीय मासूम बच्ची की गला काट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मासूम का सिर उसके धड़ से करीब दस फीट की दूरी पर पड़ा था।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया गया है। इस बेहद निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मासूम की हत्या के शक में पुलिस ने उसके पिता सहित कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी मेंढर कुलदीप राज के मुताबिक डेराना गांव में एक बच्ची की हत्या की जानकारी मिली थी।
नृंशस तरीके से की गई मासूम की हत्या
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि जाकिर हुसैन की ग्यारह साल की बेटी का शव उसके ही घर में खून से लथपथ पड़ा था। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची का गला काटा गया था और उसका सिर धड़ से करीब दस फीट की दूरी पर पड़ा था।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को मासूम के पिता पर भी शक है। इसके चलते उसे भी कुछ अन्य लोगों के साथ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
हालांकि, थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल हत्या की इस वारदात में किसी को नामजद नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को गांव डेराना में जाकिर हुसैन के घर उसकी बेटी का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
भूमि विवाद में हत्या का शक
विरोध में आसपास के लोगों द्वारा मेंढर-डेराना सड़क मार्ग बंद किया गया था और वारदात की पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जाकिर हुसैन ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।
उसका कुछ लोगों से भूमि विवाद भी चल रहा है। मासूम की मां शाहीन अख्तर ने भी कुछ लोगों द्वारा उसकी बेटी की हमला कर हत्या करने की बात कही है।
एसएसपी पुंछ शमशीर हुसैन का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।