फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अपराधी ने पुलिस कर्मियों पर चढ़ा दी कार

अपराधी ने पुलिस कर्मियों पर चढ़ा दी कार

विज्ञापन
अपराधी ने पुलिस कर्मियों पर चढ़ा दी कार
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा में एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए लगाए गए नाके पर तैनात पुलिसकर्मी पर आरोपी ने कार चढ़ा दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने में देर रात तक छापे मारती रही। घायल कांस्टेबल को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रफीक नाम के आरोपी पर नशा तस्करी, पशु तस्करी सहित कई तरह के आधा दर्जन केस दर्ज हैं, जिसके बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस ने सिडको चौक पर नाका लगा दिया। आरोपी आई 20 कार में जैसे ही चौक पर पहुंचा तो वहां खड़े पुलिस कर्मियों ने उसकी कार को रुकने का इशारा किया। आरोपी रुका नहीं और उसने पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ा दी। इसमें एक कर्मी को चोट आई और उसकी टांग टूट गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल कांस्टेबल की पहचान राजीव सिंह निवासी बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से कांस्टेबल को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed