फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,theft,two arrest in jammu

चोरी के डीजल के साथ पंच समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,theft,two arrest in jammu
जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस ने ग्रेफ स्टोन क्रशर से चोरी किए गए डीजल के साथ दो लोग गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक क्षेत्र का पंच भी शामिल है। पुख्ता सूचना के आधार पर मनवाल पुलिस ने विजय कुमार और पुरुषोत्तम कुमार निवासी कोरगा को पकड़ा है। ये लोग 200 लीटर का बैरल लेकर अपने निजी वाहन (जेके14, 9597) में जा रहे थे। ग्रेफ बीकन के स्टोन क्रशर से यह लोग डीजल चोरी कर लाए थे।
विज्ञापन

-------
बेकाबू कार ने घर के बाहर खड़े दो
बच्चों समेत चार को मारी टक्कर
जम्मू। छन्नी हिम्मत इलाके में घर के बाहर खड़े दो बच्चों समेत चार लोगों को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी, सभी घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत स्थिर है। हादसा शहर के छन्नी हिम्मत सेक्टर-6 में मंगलवार दोपहर को हुआ। घायलों में दो साल की बच्ची इलमा, चार साल का बच्चा मुस्तफा और इनके पिता हारून अहमद शामिल है। इन लोगों के साथ एक अन्य युवक बताहुल्लाह भी हादसे में घायल हो गया। ये लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो इस समय सेक्टर-6 छन्नी हिम्मत में रहते हैं। इनको टक्कर मारने वाला कार चालक सुरक्षित है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और इन लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed