फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,theft,jammu news

सेवानिवृत्त नेवी अफसर के घर चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
crime,theft,jammu news
जम्मू। शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र में चोरों ने सेवानिवृत्त नेवी अफसर के घर सेंध लगाकर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक ने इसकी शिकायत तालाब तिल्लो पुलिस चौकी में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तालाब तिल्लो की बसंत बिहार कॉलोनी के रहने वाले रामदेव शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। जब लौटे तो घर के भीतर अलमारी टूटी हुई थी, जिसमें रखे गहने गायब थे। बताया कि सोने की दो अंगूठियां, चेन, नथ, सोने के सेट, टिक्का, कानों की रिंग और 15 हजार रुपये नकदी चोरी हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच कर जरूरी सबूत जुटाए हैं। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है रामदेव शर्मा का एक बेटा भी नेवी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed