फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,theft,jammu news

दुकान के पास था नाका, सेंध लगा सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
crime,theft,jammu news
जम्मू। शहर में चोरी-झपटमारी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार देर रात नरवाल क्षेत्र में एक रिटेल-होलसेल की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। हैरानी की बात है कि दुकान के पास ही पुलिस का नाका भी लगा होता है।
विज्ञापन

महाकाली ट्रेडर के मालिक रवि कुमार का कहना है कि सोमवार रात साढ़े 10 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। मंगलवार सुबह दुकान में पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। बहुत से तंबाकू उत्पाद और ड्राई फ्रूट गायब था। छत की तरफ देखा तो लोहे की टीन हटाई गई थी। यहां से चोर भीतर घुसे और सामान चोरी कर ले गए थे। दुकान के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बस में पर्स चुराती पकड़ी महिला
नहीं किया पुलिस के हवाले
जम्मू। नगरोटा से अंबफला आ रही मिनी बस में महिला का पर्स चुराने का मामला सामने आया है। हालांकि पर्स चुराने वाली महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया। काफी मिन्नतें करने के बाद आरोपी महिला को पुलिस के हवाले करने की बजाया छोड़ दिया गया। जगती की रहने वाली भारती शर्मा का कहना है कि वह नगरोटा से अंबफला की तरफ आ रही थी। तभी एक महिला उसके सामने वाली सीट पर बैठ गई, जिसने शॉल ओढ़ रखी थी। उसने पता नहीं कैसे पर्स चुरा लिया, लेकिन उसे पता चल गया और उसने आरोपी महिला को थप्पड़ मारा। इतने में चालक ने भी बस को रोक दिया। आरोपी महिला माफी मांगने लगी, जिसेें पुलिस को सौंपने के बजाय छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed