फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

घगवाल में पीएनबी का एटीएम तोड़ने का प्रयास

विज्ञापन
crime
घगवाल। कस्बे में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने की वारदात सामने आई है। बैंक अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मास्क पहनकर एटीएम से छेड़छाड़ कर दिखाई दिया है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक रविवार को एक ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। काफी समय तक एटीएम मशीन का मुख्य लॉक नहीं टूटने से लाखों की चोरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार को दो युवक एटीएम तोड़कर लाखों की चोरी करने की फिराक में थे, लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हुआ। जिसकी भनक बैंक अधिकारियों को भी नहीं लगी। क्योंकि एटीएम नहीं चलने की जानकारी किसी ने भी उन तक नहीं पहुंचाई, जब दूसरे दिन किसी टेक्नीशियन ने एटीएम खोला तो उसने बैंक अधिकारियों को बताया कि एटीएम के साथ छेड़छाड़ हुई है। इस पर कार्रवाई करते हुई मंगलवार को जब सीसीटीवी देखा गया तो एटीएम तोड़ने के प्रयास की वारदात का पता चला, और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सीसीटीवी की फुटेज में एक युवक ने मास्क पहना हुआ है, यह वारदात दिन की है। एटीएम पर लगे ऊपर का कवर खुलने के बाद अंदर लगे मुख्य लॉक को खोलने का प्रयास किया गया है। काफी देर तक मशक्कत की गई, मगर वह नहीं खुला। उसके बाद युवक एटीएम से बाहर निकलकर पिलास लेकर चला गया तथा पेचकस से अंदर के एटीएम लॉक को खोलने का प्रयास किया। मगर वह लॉक तोड़ने में नाकाम रहा। इसके कारण लूट का प्रयास नाकाम रहा।
विज्ञापन

युवक ने पहचान छिपाने के लिए मास्क लगा रखा, जो सीसीटीवी में नजर आ रही है। बैंक के मैनेजर राकेश शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी और थाना प्रभारी विजय वर्मा ने मौके पर पहुंच कर जानकारी एकत्रित की। युवक को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed