फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

मोटरसाइकिल सवार बदमाश महिला से पर्स छीन कर फरार

विज्ञापन
crime
स्नैचिंग वाली जगह पर जमा हुई भीड़
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थानांतर्गत तीन दिन में स्नैचिंग का तीसरा मामला सामने आया है। शनिवार को डोगरा लॉ कॉलेज मार्ग पर नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार बदमाश एक महिला का पर्स झपटकर फरार हो गए। महिला के अनुसार पर्स में चार हजार रुपये और अन्य सामान था।
विज्ञापन

अनीता देवी पत्नी बचन लाल निवासी तरेवा अरनिया बेटे अभिषेक के साथ डोगरा लॉ कॉलेज से बाड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह मार्ग पर मेटाडोर में बैठने के लिए आ रही थीं। जैसे ही वह बिश्नाह मार्ग के पास पहुंचने वाली थीं, पीछे से एक नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार बदमाश आया और उनके हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गया। महिला और उसके बेटे ने उसका पीछा तो किया, लेकिन वह तेजी के साथ बिश्नाह रोड की ओर निकल गया। महिला ने शेर मचाया तो मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। तुरंत इसके बारे में बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसके पर्स में 4000 रुपये और अन्य सामान था। उसके अलावा उसके दो सूट भी थे। पुलिस ने महिला को मौके पर ले जाकर पूरा सीन दोहराया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में तीन दिन में झपटमारी का तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले तेली बस्ती क्षेत्र में एक महिला से पर्स झपटने का मामला सामने आया था, जिसमें 10 हजार के करीब नकदी और मोबाइल के अलावा अन्य सामान था। झपटमारी में महिला के बाजू को भी खिंचाव आ गया था। दूसरा मामला एक दंपति जो शादी में शाम के समय जा रहा था। उसे भी दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने झपटमारी की थी, जिसमें महिला की गहने और नकदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला शनिवार का है, जिसमें राह चलते मां और बेटे के साथ झपटमारी की गई। इसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा में चार दिन में दो बड़ी चोरियां भी सामने आई हैं। क्षेत्र में अपराध चंद दिनों में ही काफी बढ़ गया है। हालांकि अभी तक किसी भी मामले में पुलिस को सुराग हाथ नहीं लगा है। न ही झपटमार गिरोह का पता चल पाया है। बाड़ी ब्राह्मणा और बिश्नाह में झपटमारी और चोरी के मामले में अव्वल दर्जे पर आ गया है। दिनदहाड़े चोरी और झपटमारी के मामले सामने आने से जनता भी दहशत में है। लोग अकेले बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। ज्यादातर बुजुर्ग लोगों को लोग बाहर जाने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed