{"_id":"625db1fe9752da68552dce72","slug":"crime-samba-news-jmu2580721147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम को पशु तस्करों ने घेरा युवकों ने हवाई फायरिंग से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम को पशु तस्करों ने घेरा युवकों ने हवाई फायरिंग से बचाया
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा इलाके में पशु तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर देर रात तस्करों के दो समूहों ने हमले का प्रयास किया। ऐन मौके पर स्थानीय युवकों ने अपनी लाइसेंसी बंदूकों से हवा में फायरिंग कर पशु तस्करों को खदेड़कर पुलिस कर्मियों को बचाया। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। छह पुलिस कर्मियों की टीम को दो दर्जन से अधिक पशु तस्करों ने दो तरफ से घेर लिया था। आठ पशु बरामद किए गए हैं, जबकि पुलिस अब पशु तस्करों की तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे राजपुरा पुलिस चौकी को पशु तस्करों की सूचना मिली। छह पुलिस कर्मियों की टीम ने पशु तस्करों को पकड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पशु तस्कर दो समूहों में थे। पुलिस के पहुंचने पर दो दर्जन से अधिक पशु तस्करों ने पुलिस टीम को घेरकर हमले की कोशिश की। असहाय नजर आई पुलिस को देख स्थानीय युवक मौके पर पहुंचने लगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पशु तस्करों की संख्या ज्यादा थी, जिसे देख कुछ स्थानीय युवक अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ पहुंचे और हवा में फायरिंग कर दी। गोलियाें की आवाज सुनकर तस्कर पशुओं को मौके पर छोड़कर भाग गए।
गौरतलब है कि गत माह भी सांबा जिले के रख अंब टाली क्षेत्र में पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने हमला कर दिया था। इसमें पुलिस चौकी प्रभारी व तीन जवान घायल हो गए थे। वहीं कई स्थानीय लोग भी घायल हुए थे।