फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

साइबर अपराध के खिलाफ जागरुकता दिवस आयोजित

विज्ञापन
crime
सांबा। जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए जिला सांबा में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और गांव स्तर पर साइबर जागरुकता दिवस का बुधवार को आयोजन किया। एसएसपी डा. अभिषेक महाजन की देखरेख में जिले में साइबर अपराध और साइबर स्वच्छता पर जन जागरुकता कार्यक्रम शुरू करने की पहल की है। एसएसपी सांबा ने कहा कि ज्यादातर मामलों में साइबर अपराधी उपयोगकर्ताओं के साइबर जागरुकता की कमी से घटना करते हैं। विशेष रूप से युवाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के साइबर जागरुकता अभियान में सांबा पुलिस के अधिकारियों ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों हायर सेकेंडरी स्कूल विजयपुर, पुरमंडल, रामगढ़, समैलपुर, लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल सांबा, गांव रेहियां और विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और साइबर अपराधियों की ओर से लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तौर-तरीकों पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि वे इंटरनेट पर कोई भी गतिविधि करते समय सतर्क रहें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को व्यक्तिगत बैंक विवरण, ओटीपी साझा न करें। प्रतिभागियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए बुनियादी निवारक उपायों, सुरक्षा युक्तियों से अवगत कराया गया। एसएसपी सांबा ने कहा कि साइबर जागरुकता दिवस का उद्देश्य साइबर सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं को शिक्षित करना और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर स्वच्छता को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed