फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन
crime
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि विकास कुमार उर्फ बिका निवासी कठुआ वर्तमान में बड़ी ब्राह्मणा में परिवार के साथ रह रहा है। उसने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। महिला ने बताया कि बिका और उसकी बेटी एक ही फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों के परिवार ही जगह किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बिका उसे और उसकी बेटी को आए दिन तंग करता रहता है। दो दिन पहले भी उसने दरवाजा खटखटा कर उन्हें तंग करने की कोशिश की। उसने यह बात मकान मालिक को बताई। मकान मालिक ने उसे डांट फटकार भी लगाई। उस दिन से वह रोज उन्हें तंग करने लगा और बुधवार को जब मैं घर से बाहर गई थी तो उसने मेरी बेटी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। उसके चलते दोनों में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। लड़के के घरवालों से पूछताछ की गई है। उसमें पता चला है कि दोनों कठुआ की तरफ भागे हैं। पुलिस को लगा दिया गया है। जल्दी उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed