फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पुलिस ने बरामद किए रियासी के लापता तीन नाबालिग लड़के

विज्ञापन
crime
सांबा। पुलिस ने रियासी के लापता तीन नाबालिग लड़कों को बरामद किया है। उन्हें उनके परिवारों से मिला दिया।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार सांबा थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान हाईवे के वीर भूमि पार्क के पास तीन नाबालिग लड़कों को घूमते पाया। पुलिस ने उनके आवासीय विवरण, परिवार के सदस्यों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने अपनी पहचान तनवीर अहमद भट (16) पुत्र माशूक अहमद भट, नदीम अहमद भट (15) पुत्र शरीफ भट, अजहर अहमद (14) पुत्र बशीर अहमद निवासी थुरू, जिला रियासी के रूप में बताई। चूंकि तीनों बच्चे नाबालिग थे और इसकी पूरी आशंका थी कि वे असामाजिक तत्वों के शिकार हो सकते हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक जसरोटिया ने मामले का संज्ञान लिया और एसएचओ पीएस अर्नास, जिला रियासी से संपर्क किया। जिन्होंने सूचित किया कि तीनों नाबालिग लड़के अपने-अपने घरों से लापता हो गए हैं। इस संबंध में थाना अर्नास में प्राथमिकी संख्या 11/2022 दर्ज की गई है। तदनुसार तीनों नाबालिग लड़कों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) सांबा के समक्ष पेश किया गया। उसके बाद कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अर्नास पुलिस को सौंप दिया गया। यहां से बच्चों को सौंप दिया गया। परिवार के सदस्यों ने अपने लापता बच्चों को फिर से मिलाने के लिए सांबा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed