फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

शराब के अधिक पैसे लेना पड़ा महंगा

विज्ञापन
crime
जम्मू। बाडी ब्राहमणा पुलिस ने सोमवार को एक वाइन शॉप कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह ग्राहकों से निर्धारित रेट से अधिक पैसे वसूल रहा था। पुलिस इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यशपाल निवासी सिडको चौक की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। कि वह शराब लेने के लिए सिडको चौक स्थित दुकान पर गया। उसने एक बोतल शराब ली, जिसकी कीमत 130 रुपये है, लेकिन उससे दस रुपये ज्यादा लिए जा रहे थे। जब उसने विरोध किया तो कर्मचारी ने गाली गलौच शुरू कर दी। वह थाने में आ गया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू करी। देर रात तक थाने में माहौल गर्म रहा। अफसरों के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस की तरफ से धोखाधड़ी से लेकर गाली गलौच करना तथा अधिक पैसे वसूलने का मामला दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में एफआईआर नंबर-सात में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि देखा जा रहा है कि कब से ऐसा किया जा रहा था।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि शराब की दुकान पर मौजूद व्यक्ति हर ग्राहक से ओवर चार्ज करता था। इसका वह नाजायज फायदा उठा रहा था। जाने कितने की वह ऊपर की कमाई करता था। व्यक्ति की शिकायत के बाद ही पता चला है। इसको लेकर पुलिस ने सतर्कता दिखाई है। अब देखना यह है कि बाकी के शराब व्यापारी भी क्या निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे ग्राहकों से वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed