फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सरोर टोल प्लाजा पर टोल के लिए हंगामा

विज्ञापन
crime
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह 4 लोगों ने प्लाजा के कर्मचारियों पर उनके साथ मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार चालक विशाल जमवाल ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेेश से जम्मू आ रहे थे। शनिवार को वह जैसे ही टोल प्लाजा सरोर पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने टोल देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी के ऊपर फास्टटैग लगा है। उनका टोल वहीं से कट जाता है।
विज्ञापन

टोल कर्मचारियों ने उनसे गाड़ी पीछे ले जाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उसके साथ चार और लोग थे जो रियासी के रहने वाले हैं। वह हिमाचल प्रदेश में किसी दुर्घटना का शिकार हो गए थे। वहां एक युवक को टांग में चोट आ गई थी। उनको लेकर मैं आ रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही गाड़ी पीछे की तो टोल कर्मचारी उसे मारने के लिए आ गए। उन्होंने खोखरी से उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे उसकी पीठ और कंधे पर चोट आई है। तब वह जान बचाते हुए निकल गया। इतनी देर में वह गाड़ी के बीच चले गए और तोड़फोड़ करने लगे। बाकी लोगों के साथ भी मारपीट करने लगे। ड्राइवर और बाकी लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों ने बताया कि वह अपने साथ छह लाख कैश ला रहे थे। जब वह वापस वारदात के बाद गाड़ी के पास पहुंचे तो वहां पर सिर्फ एक लाख रुपये रह गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने गांधीनगर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी होने वालों की पहचान चमेल सिंह पुत्र शंकार सिंह, रिकी राम शंकर सिंह पुत्र पार्थ राम और कमल सिंह पुत्र रिकी राम सभी रियासी के रहने वाले हैं। रिक्की राम और कमल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

----------
शिकायतकर्ता के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। टोल कर्मचारी भी अपनी सफाई दे रहे हैं कि पहल उनकी तरफ से हुई थी। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पूरे मामले की जांच हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश शर्मा, थाना प्रभारी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed