{"_id":"610ad7f88ebc3eaa0e72bdb3","slug":"crime-samba-news-jmu2408944146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरोड़ में दो युवकों ने दो दुकानदारों पर तेजधार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरोड़ में दो युवकों ने दो दुकानदारों पर तेजधार हथियार से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थानांतर्गत गांव तरोड़ में बुधवार को दो युवकों ने दो दुकानदारों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके साथ ही हवाई फायरिंग भी की। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर हमलावर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार विशु पुत्र राजाराम निवासी तरोड़ अन्य युवक के साथ दुकान के बाहर बैठे गारू राम पुत्र काका राम और कमल किशोर पुत्र प्रीतम चंद पर टोके से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। उसके उपरांत हवाई फायरिंग भी की। इसमें दोनों दुकानदार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें विजयपुर अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। वहां से उनको जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। कमल किशोर की एक बाजू पर टोके का घाव आया है। उसकी पीठ पर भी वार किया गया है। जबकि गारू राम के सिर पर हमला किया गया हैं। उपचाराधीन दोनों घायलों ने बताया कि उनकी विशु के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। वह शराब के नशे में आए और हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। इलाके में वारदात होने की सूचना जैसे ही और पुलिस को मिली तो मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया, और कार्रवाई में जुट गई।
पंखे से फंदा लगा कर युवक ने दी जान
सांबा। कस्बे की वार्ड न. 13 चक मंगा में एक युवक ने फंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार चक मंगा निवासी राजेंद्र कुमार (28) पुत्र कृष्ण लाल ने घर में पंखे के हुक के साथ दुपट्टे का फंदा लगा कर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
मार्ग हादसे में एक की मौत एक घायल
घगवाल। राजपुरा के मदवाल गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा गांव मदवाल के पास एक मोटरसाइकिल आरजे 14 एसपी 5014 के पेड़ से टकराने के चलते हुआ। हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। यहां एक की मौत हो गई। उसकी पहचान शेरू (21) पुत्र मोहन लाल निवासी जांडी के रुप में हुई। दूसरे युवक परविंदर का सांबा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद