{"_id":"60d76acd8ebc3ee2215b5157","slug":"crime-samba-news-jmu2381911176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने शुक्रवार देर रात को एक युवक को 6 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि बलोल खड्ड के पास चिट्टे का धंधा चल रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने एक युवक काका निवासी नूरपुर, हिमाचल प्रदेश जो कि मौजूदा समय में बलोल खड्ड के पास लेन नंबर-4 में रह रहा है। को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
बैटरियों का नकली पानी बेचने पर एक गिरफ्तार
बड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने एक व्यक्ति को बैटरी में डाला जाने वाले पानी को अवैध तरीके से बेचने पर गिरफ्तार किया है। संसार चंद निवासी बिधिपुर सलारिया बिश्नाह, नल के पानी को गैलन में भरकर गली-गली बैटरी में डालने वाला पानी कहकर बेचता था। उसके खिलाफ पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो वह पानी नकली निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद