फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 41 बोतल शराब बरामद

विज्ञापन
crime
सांबा। पुलिस ने मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 41 बोतल शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार राजपुरा-घगवाल मार्ग से घगवाल की ओर शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घगवाल पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग घगवाल के पास एक नाका लगा कर वाहन चेकिंग शुरू की। इस बीच एक ऑल्टो कार जेके 21 ई 8068 को रोका। जो राजपुरा की तरफ से आ रही थी। उक्त कार की जांच के दौरान 31 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह निवासी घगवाल के रूप में हुई। इस संबंध में घगवाल थाने में एफआईआर नंबर 75/2020 यू / एस 50, 48 (ए) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। इसी तरह की एक अन्य घटना में पंगछौर पुलिस चौकी की एक पुलिस पार्टी ने तरसेम लाल निवासी बैन कैंप के कब्जे से 10 बोतल शराब बरामद की। इस संबंध में 184/2020 यू / एस 188 आईपीसी, 48 (एफ) एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed