{"_id":"5e3b09d28ebc3ee60618a798","slug":"crime-samba-news-jmu2031870127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 380 किलो भुक्की के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 380 किलो भुक्की के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम तेज करते हुए घगवाल में दो विभिन्न स्थानों से नशे के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 380 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार की एक पुख्ता सूचना पर कार्य करते हुए घगवाल पुलिस की एक पार्टी टपियाल हाईवे में नाका लगा कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक न. पीबी 22जे-9277 को रोका। वह कश्मीर से पंजाब की ओर जा रहा था। ट्रक में सेब की पेटियां थीं। जांच के दौरान उसमें से 340 किलोग्राम भुक्की 34 डिब्बों में पैक की गई बरामद हुई। एक डिब्बे का वजन 10 किलोग्राम था, जिसे सेब के बक्से के नीचे छिपाया गया था।
पुलिस ने भुक्की ले जाने के आरोप में मोहमद रोशन निवासी नोटारानी, जमलेर कोटला, संगरूर, पंजाब (ट्रक ड्राइवर) और उनके सहयोगी रिजवान कोठरी, बेहट, सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया। इस संबंध में घगवाल थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
दूसरी तरफ एक अन्य घटना में घगवाल की पुलिस ने एक अन्य सेब से लदे ट्रक न. एचपी 73-1491 जो पंजाब की ओर जाते हुए रोका। जांच के दौरान चार किलोग्राम में पैक किए गए 40 किलोग्राम भुक्की में से प्रत्येक का वजन 10 किलोग्राम बरामद किया गया। जो सेब की पेटी के नीचे छिपाया गया था। भुक्की ले जाने के आरोप में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद सादिक (ट्रक ड्राइवर) और उसके सहयोगी मोहम्मद जावेद दोनों निवासी मालेर कोटला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। वाहन के साथ भुक्की भी जब्त कर ली गई। इस संबंध में घगवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है।
हेरोइन के साथ एक युवक पकड़ा
×××××××
बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र के पटली मोड़ में गोवाल गांव में डिस्टिक स्पेशल ब्रांच ने एक युवक को चार ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। उसकी पहचान अनिल कुमार शर्मा निवासी गोवाल के रूप में हुई। उसे बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद