फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

नशे में धुत देवर ने भाभी और भाई पर किया हमला

विज्ञापन
crime
बिश्नाह। गांव चक मुरार में रविवार रात शराब के नशे में धुत एक देवर ने भाभी और भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें भाभी और भाई घायल हो गए। भाभी की गंभीर हालत को देखते हुए उप जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जबकि भाई को मामूली चोटें आईं, उसका वहीं इलाज हो गया।
विज्ञापन

घायल अशोक सैनी पुत्र साईं दास ने बताया कि शराब के नशे में धुत उसका भाई दीपक सैनी रविवार की रात उसके घर आया और बिना बात के गाली गलौज करने लगा। मैंने कहा कि सुबह बात करूंगा। इस पर वह गुस्से में आ गया और तेजधार हथियार निकाल लिया और मुझ पर हमला बोल दिया। उसी दौरान उसने मेरी पत्नी राधिका सैनी को भी तेजधार हथियार से घायल कर दिया। किसी तरह उससे बचाव कर हम इलाज के लिए उप जिला अस्पताल आए। जहां पर डॉक्टरों ने राधिका को गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने हमलावर दीपक सैनी पुत्र साईं दास के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed