{"_id":"60f888118ebc3e6d4f111c53","slug":"crime-problem-jammu-news-jammu-city-news-jmu239948344","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों ने नशा तस्करी के लिए अब रेलवे को बनाया जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों ने नशा तस्करी के लिए अब रेलवे को बनाया जरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्थानीय तस्करों के साथ अब दूसरे राज्यों के नशा तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। नशा तस्करी के लिए अब रेलवे को भी इन लोगों ने जरिया बना लिया है। बीते तीन दिन में जम्मू के रेलवे स्टेशन के पास से 16 किलो गांजा और चरस पकड़ी गई है।
19 जुलाई को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर ओड़िशा के रहने वाले चार तस्करों को छह किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। 20 जुलाई को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर बिहार के तस्कर से 10 किलो चरस पकड़ी। इसके पहले 16 जुलाई को रेलवे स्टेशन जम्मू पर ही बिहार के नशा तस्कर से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिला पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि नशा तस्करी की वारदातों को अंजाम देने वालों पर शिकंजा कसा गया है।
सूत्रों के अनुसार मंदिरों के शहर में नशे की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है। इसका नशा तस्कर, नशा माफिया और यहां तक कि आतंकी संगठन भी लाभ उठे रहे हैं। हेरोइन का नशा महंगा नशा है, इसलिए नशे के जाल में फंस चुके युवाओं की लत का फायदा उठाने के लिए चरस और गांजा जैसा नशा पहुंचाया जा रहा है।