फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime, one person arrest with pistol

Jammu News: पिस्टल, चार करोड़ की हेरोइन के साथ कश्मीरी नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
crime, one person arrest with pistol
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के नरवाल इलाके में पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ एक कश्मीरी नशा तस्कर को दबोचा है। वह पहले भी नशा तस्करी में शामिल रहा है। आरोपी के पास एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने कश्मीर नंबर की नरवाल में पहुंची काले रंग की स्कॉर्पियो कार (जेके01एक्स 6636) को रोका। चालक से पूछताछ करने और तलाशी लेने पर 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब चार करोड़ रुपये कीमत है। आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई। आरोपी की पहचान शेख वहीद निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी एक बार हेरोइन की तस्करी करता हुआ पकड़ा जा चुका है। इसके लिए जेल में भी रह चुका है।
विज्ञापन

उधर, सिद्धड़ा में पुलिस ने 45 ग्राम हेरोइन के साथ उधमपुर के चिनैनी निवासी मोहम्मद दिलावर, कटड़ा के ककरयाल निवासी रवि कुमार और उधमपुर निवासी जोगिंदर को दबोचा है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। यह तीनों भी अलग-अलग कार में थे। इनके वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed