फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news, theft case

Jammu News: गांदरबल में चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की चोरी की संपत्ति बरामद

विज्ञापन
crime news, theft case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




श्रीनगर/गांदरबल। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उनके कब्जे से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में लाखों रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है। गांदरबल पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि 22 मार्च 2024 को पुलिस थाना गुंड को हंग पार्क रेस्तरां के मालिक तजामुल हुसैन से लिखित शिकायत मिली थी। इसमें कहा गया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने ताले तोड़कर रेस्तरां से जेनरेटर, दो इन्वर्टर, ट्रांसफार्मर, मशीनरी, गैस स्टोव, सिलिंडर, बर्तन, इलेक्ट्रिक केबल्स और सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सामान चुरा लिया।




शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी गांदरबल संदीप गुप्ता के निर्देश पर एसडीपीओ कंगन मुजफ्फर जान की देखरेख में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। एसएचओ इंस्पेक्टर लतीफ अली के नेतृत्व में गुंड थाने की पुलिस ने तकनीकी मदद से कुछ संदिग्धों पर ध्यान केंद्रित किया और उनकी तलाश शुरू की। आरोपियों में इरशाद अहमद कलवाथो निवासी नानिनारा, सुंबल को पकड़ा लिया और पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद अन्य आरोपियों फिरोज अहमद कलवाथो और मोहम्मद सलीम कलू उर्फ जान निवासी नानिनारा, को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर नानिनारा, सुंबल में विभिन्न स्थानों से लाखों रुपये की चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में और आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed