{"_id":"67be2aecab658894f7099d02","slug":"crime-news-srinagar-news-c-10-jam1003-553610-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सहकर्मी की हत्या के आरोप \nमें युवक अनंतनाग से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सहकर्मी की हत्या के आरोप में युवक अनंतनाग से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पावरलूम फैक्ट्री में अपने सहकर्मी की हत्या के आरोपी 21 वर्षीय युवक को अनंतनाग से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी आरोपी साबिर रहमतुल्लाह अंसारी ने चार फरवरी को यूपी के नीरज कुमार गोपीनाथ विश्वकर्मा (40) को लूटा और जानलेवा हमला कर भाग गया। पीड़ित ने 18 फरवरी को अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने महाराष्ट्र से दिल्ली और बाद में जम्मू-कश्मीर में अंसारी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी निगरानी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय के चलते रविवार को अनंतनाग में एक बेकरी से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन और 29,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को आगे की जांच के लिए अब महाराष्ट्र ले जाया गया है।