फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news, search operation

Jammu News: चिट्टा हॉटस्पॉट बलोल खड्ड व तेली बस्ती के इलाके खंगाले, डेरे से दो मोटरसाइकिल जब्त

विज्ञापन
crime news, search operation
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में हेरोइन तस्करी रोकने के लिए शनिवार को जिला पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने चिट्टा हाॅटस्पाॅट बलोल खड्ड व तेली बस्ती के इलाके खंगाले। इस कार्रवाई में गुज्जरों के डेरे से दो संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में नशा तस्करी की बढ़ती घटनाओं और हाल में उधमपुर के युवक अनीश शर्मा का बलोल खड्ड से शव मिलने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड़ में है। नशे के धंधे में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए संवेदनशील इलाकों में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को एसडीपीओ प्रदीप सेन और एसएचओ राजेश्वर सिंह सलाथिया के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गुज्जरों के डेरों और अन्य संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई नशा माफिया से जुड़े ठोस इनपुट के आधार पर की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान गुज्जरों के कुल्लों में संदिग्ध रूप से खड़ीं दो मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कीं। इनका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी में हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
डीसी ने नशे के खिलाफ निगरानी
तंत्र मजबूत करने के दिए हैं निर्देश
बीते शुक्रवार डीसी आयुषी सूदन की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई थी। बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने निरंतर व लक्षित कार्रवाई करने की रणनीति बनाई है। डीसी ने निवारक उपायों को समयबद्ध तरीके से लागू करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने और की गई कार्रवाई की नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सांबा को नशा मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य की दिशा में ऐसे सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने भी दोहराया कि नशा नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed