{"_id":"69a5f946885c38c2890c6803","slug":"crime-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100347-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह में पारिवारिक कलह में व्यक्ति \nने लगाया फंदा, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह में पारिवारिक कलह में व्यक्ति ने लगाया फंदा, पुलिस ने बचाई जान
विज्ञापन
चुंबियां ब्राह्मणा का मामला, पीड़ित जीएमसी रेफर, पत्नी के साथ हुआ था झगड़ा
सवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव चुंबियां ब्राह्मणा में सोमवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। बिश्नाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया। परिजन के अनुसार नरातिक राम उर्फ काली (45) का पत्नी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट भी हुई। नरातिक के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर नरातिक की पिटाई की। इसके बाद बिश्नाह थाने में नरातिक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाने पहुंच गई। मामले की पड़ताल करने जब पुलिस घर पहुंची तो नरातिक ने कमरा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और उप जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नरातिक की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। उधर, नरातिक की पत्नी ने देवर के लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए पति पर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले भी गांव जिंदड खुर्द में पारिवारिक कलह से 34 वर्षीय कमल कुमार ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।