{"_id":"6987aac7211c6a55c003e9a5","slug":"crime-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110876-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नकली नोट मामले में गिरफ्तार आरोपी के खुलासे पर कोकीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नकली नोट मामले में गिरफ्तार आरोपी के खुलासे पर कोकीन बरामद
विज्ञापन
- पीएनबी की बाड़ी ब्राह्मणा शाखा की सीडीएम में डाले गए थे नकली नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन में नकली नोट जमा करने के मामले गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने कोकेन बरामद की है। मामला बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार तीन फरवरी की शाम बैंक शाखा बाड़ी ब्राह्मणा के शाखा प्रबंधक ने थाना बाड़ी ब्राह्मणा में नकली नोट जमा करने के संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दिल मोहम्मद निवासी डिग्याना, जम्मू ने 31 जनवरी 2026 को बैंक खाते में कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) के माध्यम से कुल 49,500 रुपये जमा किए थे। दो फरवरी को जब बैंक अधिकारियों की ओर से सीडीएम में जमा नकदी की नियमित जांच की गई तो उसमें से कुल 9,000 रुपये नकली पाए गए। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर थाना बाड़ी ब्राह्मणा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी दिल मोहम्मद को तीन फरवरी की देर रात उसके निवास स्थान डिग्याना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बाड़ी ब्राह्मणा थाने में रखा गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों का स्रोत क्या है और इस गिरोह से कोई अन्य व्यक्ति तो जुड़ा नहीं है।