फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: खड़े टैंकर से टकराई कार, दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
crime news
सांबा। सांबा के सैन्य क्षेत्र बूचरी में रविवार को एक कार ने सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर के पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान बंटू कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी चंदरौन जिला कांगड़ा और शुभम श्रीवास्तव निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामदास बिलावर का रहने वाला है।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे के भाग के परखचे उड़ गए और वह गैस टैंकर के नीचे जा फंसी। हादसे के लगभग आधे घंटे के बाद घायल युवक और दो शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त सूचना के अनुसार कार में सवार ये तीनों युवक दोस्त थे और सांबा के औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 में काम करते थे। ये तीनों दयालाचक के एक अन्य युवक के साथ हिमाचल में अपने एक अन्य दोस्त की शादी में सम्मिलित होकर वापस लौट रहे थे। लौटते समय चौथा दोस्त दयालाचक में कार से उतर गया। ये तीनों वापस सांबा लौट रहे थे कि अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण कार सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर के पीछे जा टकरा गई। हादसे के बाद लोगों और पुलिस ने ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचाया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फोटो : सांबा के सैन्य क्षेत्र के पास गैस टैंकर के पीछे टकराई कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed