{"_id":"67f581fea3425825be058331","slug":"crime-news-samba-news-c-289-1-sba1003-105758-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सांबा के चीची माता मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेल टैंकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया।
तेल टैंकर नंबर एचआर65बी 6124 तेल लेकर जम्मू की तरफ जा रहा था कि अचानक चीची माता मंदिर से कुछ दूरी पर तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक सुखा (56) पुत्र अब्दुल रशीद घायल हो गया उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और टैंकर हटाने और यातायात सुचारु करवाने का काम शुरू करवाया। फायर ब्रिगेड टीम की मदद से तेल टैंकर को खाली किया गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुमित शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से तेल टैंकर को खाली कर सड़क से हटाया गया। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ लेकिन बाद में सुचारु कर दिया गया। हादसे में घायल चालक खतरे से बाहर है। पुलिस मामले का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
फोटोः 8 एसएमबी 01 – हाईवे पर पलटा तेल टैंकर