{"_id":"69582ecc6d08176c8f085e8b","slug":"crime-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106276-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: थन्नामंडी में हेरोइन समेत नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: थन्नामंडी में हेरोइन समेत नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। शाहदरा शरीफ रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान एसएचओ थन्नामंडी हिलाल अजहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद इकबाल निवासी वार्ड-3 महजूर राजधानी से 7.80 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके खिलाफ नशा तस्करी के कई आरोप हैं। थन्नामंडी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -
पीएसए में कुख्यात अपराधी को भेजा जेल
राजोेरी। जिले में कुख्यात और आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस चाैकी चिंगस की एक टीम ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद मंजूर निवासी तलवाल के रूप में हुई है। आरोपी को जनसुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत जेल भेज दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी का वारंट सक्षम अधिकारी की ओर से जारी किया गया था। संवाद