{"_id":"6144eebe8ebc3ef96f0ef1ad","slug":"crime-news-rspura-news-jmu2438763102","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से सरपंच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से सरपंच की मौत
विज्ञापन
अरनिया/बिश्नाह। चक जगतू गांव के सरपंच रणजीत सिंह राणा की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत में धान की सिंचाई के लिए मोटर पंप चलाने के लिए गए थे। इस दौरान वहां पहले से टूट कर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आए।
जानकारी के अनुसार सरपंच रणजीत सिंह राणा(32) अपने खेतों में गए। इस दौरान वह मोटर चलाने के लिए आगे बढ़े, तो वहां गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब देर रात वह नहीं लौटे तो परिवार को उनकी चिंता हुई।
परिवार ने उनसे फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद घर के सदस्य खेत की तरफ गए। यहां देखा कि वह अचेत अवस्था में पड़े हैं। इस पर उन्हें वहां से उठाकर बिश्नाह अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह के समय पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।