{"_id":"5d4741bd8ebc3e6d0630385d","slug":"crime-news-jammu-news-jmu19078842","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में रहने वाले जम्मू के मुलाजिम सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में रहने वाले जम्मू के मुलाजिम सहमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीर में मौजूदा हालात के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। इससे कश्मीर में रहने वाले जम्मू सहित अन्य जिलों के मुलाजिम सहमे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ इलाकों में शरारती तत्वों द्वारा आजादी के नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला जा रहा है। जो बवाल करने की कोशिश में है। इसे लेकर जम्मू के मुलाजिम सहम गए हैं। उनके परिवार और सगे संबंधी भी लगातार फोन से संपर्क में हैं। क्योंकि कश्मीर में संचार सेवा के ठप होने का कोई पता नहीं रहता, इसलिए यह परेशानी और भी बढ़ जाती है।
जानकारी के अनुसार कश्मीर संभाग और जिला कैडर पर कई कर्मचारी जम्मू के नौकरी करते हैं। बांदीपोरा, कुपावाड़ा, बारामुला, अनंतनाग, पुलवामा, बड़गाम, शोपियां, श्रीनगर आदि में कर्मचारी रहते हैं। यहां तक कि दरबार मूव के साथ ही जम्मू से लगभग चार हजार कर्मचारी जाते हैं। इसमें पुलिस मुख्यालय सहित अन्य मुख्यालय भी शामिल हैं। कुछ मुलाजिमों ने फोन पर बताया कि वह मौजूदा स्थिति को लेकर पसोपेश में हैं। समझ में नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। हर कोई डरा ही रहा है। कुछ जगहों पर छुट्टियां की गई हैं। या तो सब जगहों पर छुट्टी की जाए। सूत्रों की मानें तो अधिकतर कर्मी जम्मू आने के जुगाड़ में लगे हुए हैं। जो अपने सीनियर अधिकारियों से बात कर रहे हैं कि उनको छुट्टी दी जाए।