फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: गाड़ी खड़ा करने से रोका तो पुलिस कर्मी ने एसएचओ के सामने पेट्रोल पंप कर्मी को मारा थप्पड़

विज्ञापन
crime news
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जानीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस की मनमानी और आम लोगों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी का आरोप है कि पंप के सामने गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर एसएचओ विक्रम शर्मा के चालक (पुलिसकर्मी) ने थप्पड़ मारा और बदसलूकी की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पीड़ित कर्मचारी विक्की ने बताया कि थप्पड़ मारने की घटना मंगलवार की है। वह सोमवार को पंप के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर नाराज थे। मंगलवार को एसएचओ सरकारी वाहन से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। मैं वहां पर नहीं था। पुलिस ने मेरे सहकर्मियों को मेरी तस्वीर दिखाई और जानकारी भी जुटाई। मंगलवार शाम पांच बजे जब मैं पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने पहुंचा तो पुलिस की गाड़ी पेट्रोल पंप पर आई और मुझसे पूछताछ की। विक्की का कहना है कि पूछताछ के दौरान एसएचओ के चालक ने उसे थप्पड़ मारे और कहा कि तू बदमाशी करता है।
विज्ञापन

विक्की ने कहा कि उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने सोमवार को एसएचओ की निजी गाड़ी को पेट्रोल पंप के सामने खड़ा करने से रोका था। कर्मचारियों ने अनुरोध किया था कि गाड़ी रास्ता रोक रही है, इसलिए उसे हटाया जाए। इस पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि यह साहब की गाड़ी है। कर्मचारियों ने सम्मान रखते हुए गाड़ी को पंप परिसर के भीतर दूसरी जगह लगा दिया। अगले दिन यह विवाद मारपीट में बदल गया। इस संबंध में जब एसएचओ विक्रम शर्मा से जाने की कोशिश की तो फोन का कोई जवाब नहीं दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एसएचओ ने कहा-दोनों पक्ष की रजामंदी से विवाद खत्म हो गया था
जानीपुर पुलिस थाने के एसएचओ विक्रम शर्मा ने कहा कि घटना के बाद पंप संचालक से बात हुई थी। वह कर्मचारी भी वहां मौजूद था। दोनों पक्ष के बीच बातचीत हो गई और किसी तरह कोई शिकायत नहीं की गई। थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी को फटकार लगाई गई थी। एसएचओ ने कहा कि इस मामले को लेकर पेट्रोल पंप संचालक से बात हुई थी आपसी रजामंदी भी हुई थी। उस समय युवक ने कुछ नहीं कहा। थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी को डांटा भी था। दोनों पक्ष की रजामंदी से विवाद वहीं खत्म हो गया था। बाद में पेट्रोल पंप कर्मी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed