फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: छात्रा के अपहरण का प्रयास, तीन दिन बाद भी सत्यापन में उलझी पुलिस

विज्ञापन
crime news
- जम्मू विवि के बाहर कार में जबरन बिठाने की कोशिश, गांधीनगर थाने में दर्ज है शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर से एक छात्रा के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में उलझ गई है। घटना की लिखित शिकायत मिलने के तीन दिन बाद भी पुलिस की जांच सत्यापन की औपचारिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर सकी है कि युवक ने अपहरण की कोशिश की थी या नहीं। आरोपी के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पीड़िता का पीछा कर उसके घर में घुसकर हंगामा तक किया था।
जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा गाड़ीगढ़ इलाके की रहने वाली है। उसने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि बनतालाब निवासी सोनू कुमार ने विश्वविद्यालय के बाहर उसे जबरन अपनी कार में बिठाने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया और आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया तो उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पीछा करते हुए युवक छात्रा के घर तक पहुंच गया। वह जबरन घर के अंदर घुसा और पीड़िता के परिजन के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

एसएचओ जयपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस फिलहाल तथ्यों का सत्यापन कर रही है। जांच की जा रही है कि वास्तव में अपहरण की कोशिश की गई थी या नहीं। जांच के बाद ही आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed