फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: स्लीपर बस से नशीली कफ सिरप की 750 बोतलें बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news
नशीली कफ सिरप की बोतलों के साथ पकड़ा गए आरोपी स्रोत एएनटीएफ  - फोटो : Archive
दिल्ली से जम्मू आ रही थी बस, नरवाल में ली तलाशी, गिरोह की पड़ताल शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। दिल्ली से जम्मू के बीच नशीली कप सिरप की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने पर्दाफाश किया है। मंगलवार को नरवाल इलाके में दिल्ली से जम्मू आ रही स्लीपर बस की तलाशी के दौरान सामान रखने की जगह से ऑल्टोरेक्स- सीडी सिरप की 750 बोतलें बरामद की गईं। इसमें बस चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप जम्मू में स्थानीय युवाओं को महंगे दामों पर बेची जानी थी।
एएनटीएफ को इस संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने नरवाल में पहले ही अपनी मौजूदगी रखी थी। इस दौरान दिल्ली-जम्मू मार्ग पर चलने वाली आरके हॉलिडे की स्लीपर बस को जांच के लिए रोका। बस की गहन तलाशी लेने पर सामान रखने की जगह से कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं। जांच में इन्हें कोडीन आधारित नशीली कफ सिरप पाया गया। इसमें स्वर्ण सिंह निवासी बड़ी ब्राह्मणा और जोगिंदर सिंह निवासी स्वांखा मोड़, सांबा को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ थाने में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

-----


दिल्ली से जम्मू तक फैला गिरोह
प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरोह के सदस्य दिल्ली से नशीली और मन:प्रभावी कफ सिरप खरीदकर उसे जम्मू पहुंचाते थे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर युवाओं को इसकी आपूर्ति की जाती थी। एएनटीएफ की टीम ये पता लगाने में जुटी है कि दिल्ली में यह खेप किस व्यक्ति से खरीदी गई और जम्मू पहुंचने के बाद इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच में गिरोह से जुड़े लोगों और इसकी पूरी आपूर्ति शृंखला की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed