फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: रामबन पुलिस ने नारको टेरर और हथियारों की तस्करी में 12 के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

विज्ञापन
crime news
- कश्मीर के पांच आरोपियों के साथ पंजाब व उत्तराखंड के शातिर भी शामिल
विज्ञापन

- पुलिस ने हेरोइन व नकदी के साथ हथियार पकड़े हैं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नारको टेरर और हथियारों की तस्करी में शामिल 12 आरोपियों के खिलाफ रामबन पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दायर किया है। मामला 2023 का है। आरोपियों से नशा, विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं। वीरवार को जम्मू की एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया। इस मामले में बनिहाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में 990 ग्राम हेरोइन और पांच करोड़ की नकदी बरामद की गई है। शुरूआत में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। जांच आगे बढ़ी तो कुल 12 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें कश्मीर के साथ पंजाब, उत्तराखंड के भी आरोपी शामिल हैं। कश्मीर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर नकद राशि 43.17 लाख, हेरोइन व विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने पंजाब और उत्तराखंड में भी दबिश देकर हेरोइन व 4.94 करोड़ रुपये बरामद किए। इसके अलावा आठ मोबाइल फोन, फर्जी आरसी, वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट, नकदी गिनने की मशीन, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed