{"_id":"667e0179775e2d07280d3e67","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1006-389318-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू बस स्टैंड पर 10 करोड़ की हेरोइन\nके साथ पंजाब का दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू बस स्टैंड पर 10 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
बस स्टैंड थाने में हेरोइन के साथ गिरफ्तार दंपति: स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- महिला बाड़ी ब्राह्मणा की रहने वाली, अमृतसर से लेकर आए नशे की खेप
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू बस स्टैंड पर दो किलो हेरोइन के साथ पुलिस ने पंजाब के एक दंपती को गिरफ्तार किया है। ये लोग अमृतसर बॉर्डर से नशे की खेप लेकर आए थे। आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई है। वीरवार को पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड पर बस से उतरते ही दोनों को दबोच लिया। इसकी कीमत अतंरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ बताई जा रही है।
आरोपी पहले भी कई बार अमृतसर से हेरोइन लेकर जम्मू आ चुके हैं और जहां बेचते थे। पकड़े गए दंपती की पहचान शौकत अली और उसकी पत्नी शमीमा बेगम के रूप में हुई है। शौकत अमृतसर के गांव जंड पीर का रहने वाला है, जो इंटरनेशनल बॉर्डर से 25 किलोमीटर दूर है, जबकि शमीमा बाड़ी ब्राह्मणा की रहने वाली है। शौकत ने बाड़ी ब्राह्मणा में शादी की है।
पुलिस के पास दोनों की पुख्ता जानकारी थी। जैसे ही ये लोग बस से उतरे, दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी शौकत ने बताया कि वह पहले भी कई बार जम्मू में हेरोइन लेकर आता रहा है। यहां उसके संपर्क में कई लोग हैं। पत्नी को वह अपने साथ रखता था, ताकि किसी को शक न हो। इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कठुआ में पुलिस को चकमा देकर भाग गया था शौकत
कुछ महीने पहले कठुआ में पुलिस ने हेरोइन की तस्करी में कुछ तस्करों को दबोचा था। उस समय शौकत भी तस्करों के साथ था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था।