{"_id":"66610351a359c787f40272a4","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1006-374988-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेडीए लीगल सहायक से 10 लाख मांगने पर पेरेंट एसोसिएशन का प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेडीए लीगल सहायक से 10 लाख मांगने पर पेरेंट एसोसिएशन का प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में पेरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमित कपूर पर डराने धमकाने के आरोप में लाखों रुपये लेने का मामला दर्ज किया गया है। अमित कपूर ने जेडीए के लीगल सहायक अविनाश गुप्ता को ब्लैकमेल किया। कहा कि उसके कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज उनके पास हैं। दोनों के बीच पांच लाख रुपये की डील हुई। अविनाश ने पांच लाख रुपये अमित कपूर को दे दिए, लेकिन बाद में अमित कपूर ने पांच लाख रुपये और मांग लिए। जब अविनाश ने पैसे देने से मना कर दिया तो अमित कपूर ने धमकी दी कि उसे जान से मार देगा।
बुधवार को अविनाश गुप्ता बस स्डैंड पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसने शिकायत की कि अमित कपूर ने उसे डरा धमका कर 10 लाख रुपये मांंगे, लेकिन 10 की जगह 5 की डील हुई। अमित कपूर को 5 लाख रुपये दे दिए। बाद में वह और 5 लाख मांगने लगा। अमित कपूर ने यह धमकी दी थी कि उसके पास उसके कुछ दस्तावेज हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अमित कपूर को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी देविंदर सिंह का कहना है कि इसे लेकर एक्सटार्शन का मामला दर्ज किया गया है। अमित कपूर ने जेडीए कर्मी से दस्तावेज के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे थे। इसमें से 5 लाख रुपये दे दिए थे। बाकी के 5 लाख को लेकर वह डरा धमका रहा था। पीड़ित ने शिकायत की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि अमित कपूर पर पहले भी जानीपुर समेत कुछ अन्य थानों में विभिन्न अपराधों के मामले दर्ज हैं। अमित कपूर अक्सर शिक्षा विभाग और निजी स्कूलों में धांधली को लेकर प्रदर्शन करते नजर आते हैं। हालांकि अमित पर यह भी आरोप लगते रहे हैं कि वह स्कूलों के खिलाफ आंदोलन की आड़ में स्कूल प्रबंधकों को ब्लैकमेल करता है।