फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: दिनदहाड़े गर्दन पर चाकू रख नकदी छीनी, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news
गिरफ्तार किए बदमाश और इनके पास से बरामद छीनी गई नकदी, ह​थियार एवं गहने: स्रोत पुलिस
जम्मू, दोमाना। सयोड़ा गांव के पास हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक युवक से लूटपाट की। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकदी, तेजधार हथियार और एक स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संदवान गांव के रहने वाले संजय कुमार ने पुलिस चौकी पौनी चक में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि रविवार दोपहर वह अपनी बहन को गांव फलायं मंडाल में छोड़कर घर लौट रहा था। जैसे ही सयोड़ा गांव के पास पहुंचा। वहां पर मौजूद महावीर सिंह और जतिंदरपाल सिंह ने उसको रोक लिया। वह दोनों स्कूटी (जेके02डीई 2799) पर सवार थे। रास्ता रोकते ही महावीर सिंह ने चाकू निकाल कर उसकी गर्दन पर रख दिया और धमकाते हुए उससे 18600 रुपये छीन लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों को पास के क्षेत्र से ही दबोच लिया। इनके पास से चोरी किए गए सोने चांदी के गहने, छीनी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार एवं स्कूटी बरामद कर ली गई। जांच में पाया गया कि दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं, जिन पर दोमाना थाने में कई मामले दर्ज हैं। वह जानलेवा हमले करने, लूटने और चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed