Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: मुंबई में गिरफ्तार राॅयल सिंह को जम्मू लाया गया, शनिवार तक पुलिस रिमांड पर

सार

मुंबई से गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर रॉयल सिंह को जम्मू लाया गया है। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी कश्मीर से पकड़कर न्यायालय में पेश किया। इनकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है।

विज्ञापन
crime news

विस्तार

लंबे समय से पुलिस से बच रहा था गैंगस्टर, पुलिस ने कश्मीर से उसके दो साथियों को भी पकड़ा है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुंबई से गिरफ्तार गैंगस्टर राॅयल सिंह को वीरवार को जम्मू लाया गया। राॅयल सिंह को जम्मू लाने के लिए जम्मू पुलिस की विशेष टीम मुंबई गई थी। दो दिन तक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू लाया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर 27 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में पुलिस पूछताछ करेगी।

राॅयल सिंह गैंगस्टर है जिसके खिलाफ जम्मू जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके दो साथियों जसप्रीत सिंह उर्फ जेपी निवासी भौर कैंप और अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी चट्ठा जगीर सतवारी को भी श्रीनगर से गिरफ्तार कर जम्मू लाया है। अब पुलिस की गिरफ्त में राॅयल सिंह के साथ उसके दो गुर्गे भी हैं। राॅयल सिंह के खिलाफ जम्मू के अलावा पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहां उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। उसके दो गुर्गों के खिलाफ बस स्टैंड पुलिस थाने में मामला दर्ज है। बीसी रोड इलाके में एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक को धमकाने का आरोप है। पुलिस अब सभी से पूछताछ कर रही है। राॅयल सिंह लंबे समय से जम्मू पुलिस से बच रहा था। वह मुंबई में छिपा हुआ था। पिछले साल मार्च में मोहाली में हुई जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा की हत्या में राॅयल सिंह का नाम सामने आया था। इसके बाद मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मई में पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कपूरथला मार्ग पर राॅयल सिंह को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था। लोगों से फिरौती मांगने, धमकाने का भी आरोप है। 2009 में पूर्व एमएलसी के बेटे अमनदीप की हत्या के बाद राॅयल सिंह चर्चा में आया था। इसके बाद वह कई आपराधिक वारदात में शामिल रहा है। उसकी व उसके साथियों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed