{"_id":"68702a04d11ac2a92b0736be","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1003-656935-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: व्हाट्सएप पर काॅल कर जम्मू \nमंगवाई गई थी हेरोइन की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: व्हाट्सएप पर काॅल कर जम्मू मंगवाई गई थी हेरोइन की खेप
विज्ञापन
- सतवारी पहुंचने पर अगली लोकेशन बताने के लिए कहा गया था
- 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए भाई-बहन ने पूछताछ में किया खुलासा
- मां को 60 किलो हेरोइन की तस्करी मामले में पहले किया जा चुका गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/मीरां साहिब। मीरां साहिब पुलिस ने सगे-भाई बहन को लाखों रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वीरवार को बलोल पुल नाके पर पुलिस ने दोनों को स्कूटी पर जम्मू की तरफ जाते हुए पकड़ा। आरोपी गुरजीत सिंह और नवनीत कौर टांडा गांव के रहने वाले हैं। इनकी मां राजिंदर कौर को गत 26 जून को पंजाब पुलिस ने हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया था। डीएसपी गुरमीत सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी भाई-बहन ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर काॅल आई थी। इसमें सिर्फ इतना कहा गया कि पैकेट लेकर जम्मू की तरफ आ जाओ। सतवारी पहुंचने पर आगे की लोकेशन बता दी जाएगी। यह हेरोइन इन दोनों को आरएस पुरा के गांव फतेहपुर ब्राह्मणा के रहने वाले सोमनाथ ने पहुंचाई थी। सोमनाथ का नाम उन पांच आरोपियों में शामिल है, जिन्हें बीते माह पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें गुरजीत और नवनीत की मां राजिंदर भी शामिल है। पकड़े गए अन्य आरोपियों में गांव कल्याणा का रमन पनोत्रा और सिंबल कैंप का पुरुषोत्तम सिंह उर्फ काला शामिल हैं।
-- -- -- -- --
आरएस पुरा में बड़ा नेटवर्क चला रहे तस्कर, पाकिस्तान
में बैठे तनवीर और कनाड़ा में जोबन कलेर से संपर्क
एक ही परिवार के तीन लोगों को हेरोइन तस्करी में पंजाब और जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह माना जा रहा है कि ये परिवार आरएस पुरा क्षेत्र में सबसे बड़ा हेरोइन का नेटवर्क चला रहे हैं। डीएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि इनकी मां 60 किलो हेरोइन की तस्करी मामले में गिरफ्तार है। ये लोग पाकिस्तान में बैठे नशा तस्कर तनवीर शाह और कनाडा में बैठे जोबन कलेर नाम के तस्कर के संपर्क में हैं। या ये कहें कि इन दोनों के नेटवर्क को चलाने वालों के साथ ये शामिल हैं। डीएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में अभी कुछ और नाम निकलकर आएंगे।