{"_id":"6364338ec05fac0deb351895","slug":"crime-news-jammu-city-news-jmu2715244198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले शातिर पर लगाया पीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले शातिर पर लगाया पीएसए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को चाय में बेहोश करने वाली दवाई मिलाकर लूटने वाले एक शातिर पर पीएसए लगाया गया है। रेलवे पुलिस की सिफारिश पर जिला उपायुक्त जम्मू ने इसका आदेश जारी किया है।
22 सितंबर को रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने मिलकर बिहार के रहने वाले अंगूर चौधरी नाम के एक आरोपी को जम्मू रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया था। दो यात्रियों को बेहोश करके उनका सामान लूटने पर यह कार्रवाई की गई थी। समय रहते पुलिस के पास उक्त दोनों यात्रियों के बारे में सूचना पहुंच गई थी, तक पहुंच गई और इनको अस्पताल पहुंचाया। जिससे यात्रियों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार अंगूर चौधरी 20 साल से जम्मू और बाहरी राज्यों में सक्रिय था। वह जम्मू से देश के अलग-अलग राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में बैठकर सफर करने वाले यात्रियों को लूटता था। आरोपी यात्रियों के साथ बैठकर बातचीत करता और उनको विश्वास में लेकर चाय पिलाता। जम्मू रेलवे स्टेशन थाने में आरोपी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हैं। एक एफआईआर पठानकोट थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
जमानत के लिए वकील को रखता था रेडी
आरोपी इतना शातिर था कि अपने वकील को रेडी रखता था, ताकि पुलिस द्वारा पकड़े जाने के तुरंत बाद जमानत पर या फिर अग्रिम जमानत पर छुड़ा लिया जाए। थानों में मामले दर्ज होने के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ रहा था। जब भी पकड़ा जाता छूट जाता। एक महीना पहले पकड़ा गया, तब पुलिस ने मजबूत केस बनाया।
मौके पर गिरफ्तार हुआ
जानकारी के अनुसार पुलिस रेलवे स्टेशन जम्मू पर एक ट्रेन से दो यात्री बेहोश मिले। इनके पास आरोपी भी बैठा हुआ था। पुलिस ने इसे भी दबोच लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि इसने दोनों यात्रियों को चाय में जहर दिया हुआ था। इस तरह से इसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।